Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की अनन्तिम सूची जारी

मण्डला 24 नवम्बर 2021

परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना मवई से प्राप्त जानकारी के अनुसार परियोजना मवई के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की अनन्तिम चयन किए गए आवेदकों की वरीयता सूची जारी की गई है। जारी अनन्तिम चयन सूची अनुसार परियोजना मवई के आंगनवाड़ी केन्द्र गोरखपुर में कार्यकर्ता पद के लिए राजेश्वरी पिता रतिराम का चयन किया गया है। आंगनवाड़ी केन्द्र नयगवां माल में सहायिका पद के लिए सरस्वती डिबरिया पति तुलसीराम डिबरिया का चयन किया गया है। आंगनवाड़ी केन्द्र सहजपुरी में सहायिका पद के लिए सोमवती पति संजय कुमार तथा आंगनवाड़ी केन्द्र देवगांव में सुन्दरिया झुमडिया पति सोहन सिंह झुमडिया का सहायिका पद के लिए चयन किया गया है।

अधिकृत सूची महिला एवं बाल विकास के जिला तथा संबंधित परियोजना कार्यालय में देखी जा सकती है। जारी अनन्तिम चयन के विरूद्ध दावा एवं आपत्ति कार्यालयीन कार्य दिवस में 30 नवम्बर 2021 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के पश्चात् प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

Related posts

हालोन परियोजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 25 जून 2023

Reva India News

गुरुपूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment