Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022-प्रगति

मण्डला 24 नवम्बर 2021

फोटो निर्वाचक नामावली का संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वीडियो कांफ्रेंस में प्राप्त फार्मों के निराकरण की प्रगति नगण्य होने एवं निर्वाचन आयोग की मंशा के विपरीत फार्मों की गरूण ऐप के माध्यम से फीडिंग की प्रगति भी अत्यन्त कम पाई गई, जिस पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए व्यक्तिगत रूचि लेते हुए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अब प्राप्त फार्म-6 की संख्या बहुत कम है तथा विशेष कैम्पों के आयोजन के पश्चात भी इनकी संख्या में अपेक्षित वृद्धि परिलक्षित न होने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु जिले को प्राप्त लक्ष्य की प्राप्ति हेतु और अधिक प्रयास की आवश्यकता होगी।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2022 के अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य की पूर्ति एवं समस्त कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने हेतु अनुविभाग स्तर पर अपनी विधानसभा क्षेत्र के सभी बी.एल.ओ. की 26 नवम्बर 2021 तक बैठक आयोजित कर उनके कार्य की समीक्षा करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत फार्म-6, 7, 8 एवं 8ए प्राप्त करने एवं उन्हें ईआरओ नेट पर दर्ज कराने की बी.एल.ओ. वार समीक्षा। ऐसे मतदान केन्द्र जहाँ अब तक एक भी फार्म-6 प्राप्त नहीं हुए है, उन मतदान केन्द्रों के बी.एल.ओ. को सघन जांच कर फार्म प्राप्त करने के कार्य हेतु निर्देशित कर मतदान केन्द्र के शत प्रतिशत पात्रताधारी मतदाताओं के फार्म प्राप्त करना। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा बी.एल.ओ. को उनके मोबाईल में डाउनलोड गरूण ऐप से आवेदनों के डिजीटाईज्ड करने के निर्देश दिये गये हैं। सभी बी.एल.ओ. को प्राप्त फार्मों को गरूण ऐप पर दर्ज करने हेतु निर्देशित करना एवं इस संबंध में आने वाली कठिनाईयों का निराकरण करना। निर्वाचक नामावली में लंबित डीएसई, रिपीट ईपिक एवं लॉजिकल एरर की जाँच कर इनका नियमानुसार निराकरण। निर्वाचक नामावली में शेष ब्लेक एण्ड व्हाईट फोटो को रंगीन फोटो से बदलने के कार्य की मतदान केन्द्रवार समीक्षा कर कार्य पूर्ण कराना। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बिछिया, निवास, मण्डला निर्धारित तिथि तक उपरोक्त बिन्दुओं पर अपने बीएलओ की बैठक आयोजित कर बैठक के कार्यवाही विवरण की प्रति इस कार्यालय को अनिवार्य रूप से भिजवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

आज खेले जाएंगे बैडमिंटन चैंपियनशिप के रोचक संघर्षपूर्ण मुकाबले प्रदेश शीर्ष 32 खिलाडी करेंगे अपने खेल कौशल्य का प्रदर्शन ग्वालियर से खेल रहे स्थानीय खिलाड़ी मृदुल भिरयानी बने आकर्षण का केंद्र

Reva India News

ग्रामोदय से अभ्युदय: निवास में ग्रामोत्सव कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

रेवा पथ में बेटी बचाव-बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

Leave a Comment