Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लक्ष्य के अनुरूप वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें – हर्षिका सिंह

मण्डला 25 नवम्बर 2021

वैक्सीनेशन महाभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण सुनिश्चित कराएं। सभी एसडीएम, नोडल अधिकारी तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंच सुनिश्चित करें। ध्यान रहे कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन से वंचित नहीं रहना चाहिए।

कलेक्टर ने कहा कि संबंधित अधिकारी पर्याप्त डोज प्राप्त करते हुए समय पर वैक्सीनेशन को टीकाकरण सेंटर तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। सभी सेशन सुबह जल्द प्रारंभ किए जाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीनेशन के लिए वैक्सीनेशन जागरूकता अभियान चलाएं। स्थानीय स्तर पर मुनादी एवं घर-घर संपर्क करते हुए लोगों को कोविड वैक्सीनेशन के सेकंड डोज महाभियान की जानकारी दें। कार्यस्थलों पर भी टीकाकरण सुनिश्चित करें। यदि कोई व्यक्ति केन्द्र तक आने में असमर्थ है तो उसके घर जाकर वैक्सीनेशन करें। श्रीमति सिंह ने कहा कि पूरी क्षमता से कार्य करते हुए एक सप्ताह में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी लक्ष्य की पूर्ति करना सुनिश्चित करें। टीकाकरण के साथ ही ऑनलाईन एंट्री भी समय पर करें। कलेक्टर ने वैक्सीनेशन सेंटर में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

*साइबर अपराध पर लगाम लगाने की पहल: थानों के साइबर डेस्क अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण संपन्न* *मंडला पुलिस के प्रथम प्रतिक्रिया इकाई का प्रशिक्षण फ्रॉड राशि रिकवरी पर विशेष फोकस

Reva India News

महिला सशक्तिकरण की दिशा में शक्ति सारथी एक अभिनव पहल है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती उइके ने शक्ति सारथी वाहन चालन प्रशिक्षण का शुभारंभ किया

Reva India News

उच्च शिक्षा मंत्री का दौरा कार्यक्रम निरस्त  

Reva India News

Leave a Comment