Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

मण्डला 10 दिसम्बर 2021

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 10 दिसम्बर को मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 10 दिसम्बर को सायं 6 बजे जबलपुर से रवाना होकर रात्रि 8 बजे जेवरा जिला मंडला पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री 11 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे जेवरा से मंडला के लिए रवाना होंगे तथा 11 बजे मंडला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री कुलस्ते 11 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे मंडला से निवास के लिए प्रस्थान करेंगे एवं सायं 4:20 बजे निवास पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 11 दिसम्बर को रात्रि 8 बजे निवास से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

कलेक्टर ने सावन माह के दूसरे सोमवार को माहिष्मती घाट पर की पूजा-अर्चना जिलेवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना

Reva India News

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत कोविड-19 हेतु उपयोगी 6 जॉब रोल में प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी

Reva India News

नैनपुर क्षेत्र का दौरा

Reva India News

Leave a Comment