Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक आयोजित कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के चेयरमैन श्री सप्रे ने की अध्यक्षता  

मण्डला 19 दिसम्बर 2021

सर्किटहाउस मंडला में सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के चेयरमैन माननीय न्यायाधीश श्री अभय मनोहर सप्रे की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, डिप्टी कमिश्नर सुनील कुमार शुक्ला, अपर कलेक्टर मण्डला श्रीमती मीना मसराम, मंडला आरटीओ विमलेश गुप्ता एवं संबंधित विभागों के अधिकारी व संभाग के परिवहन अधिकारी उपस्थित रहे। चेयरमैन श्री सप्रे ने सड़क सुरक्षा के संबंध में संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिवहन एवं पुलिस विभाग शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करें। उन्होंने बिना हेलमेट दुपहिया चालकों एवं दुपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने वालों पर सतत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। श्री सप्रे ने वाहनों द्वारा की जाने वाली ओवर स्पीडिंग को रोकने व वाहनों के दस्तावेज जैसे-बीमा, परमिट, फिटनेश, लायसेंस नहीं होने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

 

सड़क सुरक्षा के प्रति लगातार जागरूक करें

 

कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के चेयरमैन माननीय न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट श्री अभय मनोहर सप्रे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में लगातार जागरूकता बढ़ाएं। उन्होंने स्कूल, कॉलेजों में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियम, मोटर व्हीकल एक्ट सहित अन्य जानकारियां देने के निर्देश दिए। श्री सप्रे ने लोक निर्माण विभाग एवं सड़क विकास निगम के अधिकारियों को जिले के अंतर्गत सड़कों को दुरूस्त कराने एवं गुणवत्तापूर्ण सड़कों के निर्माण हेतु निर्देशित किया। बैठक में कलेक्टर श्रीमती हर्षिका सिंह ने माननीय चेयरमेन श्री सप्रे द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधित दिये गये दिशा-निर्देशों को पूर्णतया पालन करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। एसपी श्री यशपाल सिंह राजपूत ने बैठक में दिये गये निर्देशों पर कार्यवाही के लिये संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उपपरिवहन आयुक्त जबलपुर संभाग जबलपुर द्वारा बताया गया कि परिवहन आयुक्त म0प्र0 ग्वालियर के निर्देशानुसार प्रदेश में सारथी परिवहन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे लर्निंग लायसेंस की सुविधा के तहत अब तक 1 लाख 70 हजार व्यक्तियों द्वारा लायसेंस बनवाये गये हैं। वहीं दूसरी ओर जिलों के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में महिलाओं को वाहन चालन का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

Related posts

शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन में सहयोग कर जिले को सुरक्षित बनाएं कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सभी वर्गों से की अपील  

Reva India News

कोरोना वायरस से बचने एडवाईजरी

Reva India News

मानव सेवा ही माधव सेवा है, इसलिए दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण का वितरण किया गया जपं. बिछिया में भारत सरकार की एडिप योजना एलिम्को सहायक उपकरण वितरण शिविर संपन्न हुआ

Reva India News

Leave a Comment