Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मतों की गणना के सारणीकरण हेतु अधिकारी, कर्मचारी नियुक्त

मण्डला 22 दिसम्बर 2021

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के अंतर्गत प्रथम चरण में जनपद पंचायत निवास, नारायणगंज एवं बीजाडांडी में जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के मतों की गणना का कार्य संबंधित विकासखण्ड के मुख्यालय स्तर पर 10 जनवरी को किया जाएगा। ईव्हीएम से की जाने वाली मतों की गणना के सारणीकरण हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह द्वारा प्रभारी अधिकारी नियुक्त करते हुए सहायक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

जनपद पंचायत निवास के मतगणना स्थल शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय निवास के लिए रत्नाकर खोब्रागढ़े संभागीय लेखाधिकारी पीआईयू को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहायक अधिकारी कर्मचारी के रूप में नीलिमा तेकाम सहायक लेखाधिकारी जनपद पंचायत निवास, अश्विनी ठाकुर सहायक लेखाधिकारी जनपद पंचायत नैनपुर, नरबद सिंह राजपूत सहायक लेखाधिकारी जनपद पंचायत बिछिया एवं अक्षय यादव सहायक ग्रेड-2 पीआईयू मंडला को आदेशित किया गया है।

जनपद पंचायत नारायणगंज के मतगणना स्थल शासकीय कन्या हायरसेकंडरी स्कूल नारायणगंज के लिए गोविंद कुमार संभागीय लेखाधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड मंडला को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहायक अधिकारी कर्मचारी के रूप में सरिता दुबे सहायक लेखाधिकारी जनपद पंचायत मंडला, सुनील दुबे सहायक लेखाधिकारी जनपद पंचायत नारायणगंज, नरेन्द्र करचाम सहायक लेखाधिकारी जनपद पंचायत घुघरी एवं सतीश बड़घरे सहायक ग्रेड-3 ग्रामीण यांत्रिकी सेवा क्रमांक-1 मंडला को आदेशित किया गया है।

जनपद पंचायत बीजाडांडी के मतगणना स्थल शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बीजाडांडी के लिए तफीम अहमद खान लेखाधिकारी जिला पंचायत मंडला को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहायक अधिकारी कर्मचारी के रूप में सुनील धनानी सहायक लेखाधिकारी जनपद पंचायत बीजाडांडी, अनूप जैन सहायक लेखाधिकारी जनपद पंचायत मवई, राजेश कातुलकर सहायक लेखाधिकारी जनपद पंचायत मोहगांव एवं सीबी शिववंशी सहायक ग्रेड-3 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड मंडला को आदेशित किया गया है। दिलीप मरकाम लेखाधिकारी जिला पंचायत मंडला, प्रवीण श्रीवास लेखाधिकारी जिला पंचायत मंडला, रमेश कछवाहा लेखापाल जिला पंचायत मंडला एवं सुंदर लाल मरावी सहायक ग्रेड-3 जल संसाधन विभाग मंडला को रिजर्व में रखा गया है।

Related posts

कलेक्टर ने की स्वच्छता गतिविधियों की तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने की जिलेवासियों से ठंड से बचने की अपील

Reva India News

मुख्यमंत्री ने “समाधान ऑनलाइन” की समीक्षा की लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment