Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पथ विक्रेता योजना के लिए करें आवेदन

मण्डला 1 जनवरी 2022

मुख्य नगरपालिका अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री पथ विक्रेता आत्मनिर्भर योजनांतर्गत नगरपालिका मण्डला क्षेत्रांतर्गत शहरी पथ विक्रेताओं को (फुटकर व्यवसायी) कार्यशील पूंजी 10 हजार रूपये बिना ब्याज के ऋण दिये जाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि ऐसे शहरी पथ विक्रेता (फुटकर व्यवसायी) जो अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिये 10 हजार रूपये ऋण लेना चाहते हैं। कार्यालय नगरपालिका मण्डला की शाखा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में जरूरी दस्तावेज जिसमें शहरी पथ विक्रेता पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, समग्र आईडी की छायाप्रति एवं बैंक पास बुक तथा मोबाईल नंबर सहित 5 जनवरी 2022 तक अनिवार्य रूप से संबंधित शाखा में संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

14 वर्ष की बच्चियों के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान जारी, 791 बच्चियों को लगा टीका मंडला, 9 मार्च 2026

Reva India News

अंजनिया कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ

Reva India News

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 वाहन चालकों को नोटिस

Reva India News

Leave a Comment