Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रोजगार मेला का आयोजन आज

मण्डला 5 जनवरी 2022

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार के इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियों (उम्र 18-35 वर्ष एवं योग्यता-कक्षा 8वीं से स्नातक एवं आई.टी.आई उत्तीर्ण) को निजी क्षेत्र में रोजगार में अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला रोजगार कार्यालय, शासकीय आईटीआई, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र एवं रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला द्वारा संयुक्त रूप से जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 6 जनवरी को रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला के परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया है। मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों के द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। इच्छुक आवेदक रोजगार मेले में अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, दो फोटोग्राफ एवं अन्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर दिलाई गई स्वच्छता की शपथ

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 13 फरवरी 2023

Reva India News

Leave a Comment