Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 13 फरवरी 2023

शिकायतों को अटेंड नहीं करने वाले 14 अधिकारियों के वेतन कटे

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

मण्डला 13 फरवरी 2023

                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने समय-सीमा बैठक में सीएम हेल्पलाईन के लम्बित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्‍होंने शिकायतों को अटेंड नहीं करने वाले 14 अधिकारियों के वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्‍होंने विभागवार अनअटेंड शिकायतों से जुड़े अधिकारियों को फटकार भी लगाई। श्रीमती सिंह ने कहा कि इस सप्ताह अधिक से अधिक शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागों को आगामी दिनों में संतुष्टिपूर्ण शिकायतों के निराकरण के लक्ष्य भी दिए। कलेक्टर ने ’डी श्रेणी’ के विभागों पर नाराजगी जाहिर की तथा प्रदर्शन सुधारने के सख्त निर्देश दिए। उन्हांेने वन विभाग, नगरीय निकाय, राजस्व विभागों को निर्देशित किया कि निराकरण प्रतिशत बढ़ाएं अन्यथा वेतनवृद्धि रोकने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने विद्युत विभाग के नरेन्द्र मर्सकोले द्वारा शिकायतों के निराकरण में लगातार उदासीनता बरतने के चलते अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित करने के निर्देश दिए।

श्रीमती सिंह ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनवरी माह में प्राप्त शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें अन्यथा एसडीएम सहित समस्त राजस्व अमले की वेतनवृद्धि रोकी जाएगी। उन्हांेने राजस्व विभाग को निर्देशित किया कि 19 फरवरी से पहले शिकायतों का अधिक से अधिक निराकरण करें। निराकरण प्रतिशत कम से कम 75 होना चाहिए। कलेक्टर ने बिना सूचना के बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के एक दिन के वेतन काटने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों को शासन से प्राप्त लक्ष्यों एवं पूर्ति के संबंध में जानकारी ली। श्रीमती सिंह ने समाधान प्रकरणों से जुड़े विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जाति प्रमाण-पत्र अभियान की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि 25 फरवरी से पहले अधिक से अधिक जाति प्रमाण-पत्र बनाएं। इन प्रमाण-पत्रों का विकास यात्रा के दौरान वितरण भी सुनिश्चित करें।

विकास यात्राओं की हुई समीक्षा

 

कलेक्टर ने बैठक में विकास यात्राओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्हांेने सभी विभागों को निर्देशित किया कि विकास यात्राओं के दौरान लोगों की समस्याओं के आवेदन अनिवार्य रूप से प्राप्त करें, इन आवेदनों का संधारण करें तथा समस्याओं का निराकरण करते हुए आवेदकों को सूचना दें। श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि नगरीय निकाय वार्डवार समस्याओं से संबंधित आवेदन लें। इसी प्रकार राजस्व विभाग फौती, नामांतरण तथा सीमांकन के प्रकरणों के आवेदन लेते हुए निराकरण करें। उन्‍होंने विकास यात्राओं में हितग्राहियों को मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार योजना के पट्टे वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास उपवन में लगाए जा रहे पौधों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।

विकास यात्राओं में लगाएं आयुष्मान पंजीयन के शिविर

 

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि विकास यात्राओं के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में आयुष्मान पंजीयन के शिविर लगाएं। इस कार्य में संबंधित विभाग समन्वय करें। इसी प्रकार आजीविका मिशन अपने विभागीय उत्पादों का प्रदर्शन भी करें। इसी प्रकार महिला बाल विकास विभाग कुपोषित बच्चों को पोषण आहार वितरण कराएं। स्वास्थ्य विभाग टीबी एवं एनीमिया जैसी बीमारियों के चैकअप का कैम्प लगाएं। श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि विकास यात्राओं के दौरान अतिथियों को स्थानीय स्कूल, आंगनवाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र तथा होस्टल आदि का निरीक्षण अनिवार्यतः कराएं। नोडल अधिकारी अपने क्षेत्रों की विकास यात्राओं में शामिल होंगे।

 

लायब्रेरी के लिए करें पुस्तकों का दान

 

श्रीमती सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि विकास यात्राओं के दौरान पंचायतों में लायब्रेरी की स्थापना की जा रही है। सभी जिलेवासी स्वेच्छा से किताबों का दान करें। ज्ञानदान कार्यक्रम के तहत किताबों का दान करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर के पास स्थित आनंदम में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने सभी एसडीएम को भी अपने क्षेत्रों में किताबों का दान करने लोगों को प्रेरित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि ऑनलाईन अध्ययन सामग्री की उपलब्धता के लिए यथासंभव प्रयास करें।

कलेक्टर ने बैठक में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्हांेने सभी स्कूलों में पाठ्यक्रम पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार विद्यार्थियों की कठिनाईयों को सकारात्मकता के साथ दूर करने की बात कही। बैठक में उन्होंने अमृत सरोवर निर्माण की समीक्षा करते हुए कहा कि 31 मार्च तक स्वीकृत हो चुके अमृत सरोवरों का निर्माण पूर्ण करें। बैठक में उन्हांेने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, नियमित टीकाकरण, साक्षरता अभियान, गिरदावरी, उपार्जन, मध्यान्ह भोजन, स्वामित्व योजना, केसीसी, ईकेवाईसी कैम्प, आरसीएमएस पोर्टल की समीक्षा की। इसी प्रकार जल जीवन मिशन के कार्यों के निरीक्षण के लिए नियुक्त किए गए जिलाधिकारियों से मिशन के कार्यों का फीडबैक भी लिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति के सदस्य का हुआ मण्डला आगमन

14 को 12 बजे लेंगे बैठक

 

मण्डला 13 फरवरी 2023

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति अयोग भारत सरकार के सदस्य का मण्डला आगमन हो गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री अनंता नायक लगभग 5 बजे सर्किट हाउस मंडला पहुँचे। कलेक्टर हर्षिका सिंह एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने आयोग के सदस्य श्री नायक एवं वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय आयोग के वरिष्ठ अधिकारी व प्रदेश शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। जनजाति कार्य विभाग द्वारा अतिथियों का पारंपरिक लोक नर्तक दलों के माध्यम से स्वागत किया गया तथा उन्हें आदिवासी कलगी एवं माला भेंट की गई।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री नायक 14 फरवरी 2023 को दोपहर 12 बजे जिला अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके पश्चात शाम 4 बजे मंडला से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

 

 

 

??????

 

 

 

कृषकों को दिया गया प्रशिक्षण

‘‘मुर्गीपालन-अतिरिक्त आय एवं पोषण का जरिया‘‘

मण्डला 13 फरवरी 2023

कृषि विज्ञान केन्द्र मण्डला के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. के.व्ही. सहारे के मार्गदर्शन में पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. प्रणय भारती द्वारा लाभदायक डेरी फार्मिंग एवं पशुधन प्रबंधन अंतर्गत जिले के कृषकों को बैकयार्ड मुर्गी पालन पर क्षमतावर्धन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बैकयार्ड हेतु मुर्गी की नस्ल का चुनाव, चूजों की देखभाल करना, मुर्गियों में आहार प्रबंधन, विभिन्न मौसम में रखरखाव एवं बिमारियों से रोकथाम व उपचार आदि पर ग्राम कन्हारीकला विकासखंड बिछिया के कृृषकों को प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. प्रणय भारती ने कहा कि मुर्गीघर अपने आवास के साथ एवं स्थानीय सामग्रियों से बनाया जा सकता है। जहां तक हो सके, घर को पूर्व-पश्चिम दिशा की ओर बनाएं। यदि संभव हो तो मुर्गीघर को इकट्ठे हुए पानी, बाढ़ आदि से बचाने हेतु घर के फर्श को जमीन से करीब 1 फुट ऊंचा बनाएं ताकि बीट आदि नीचे इकट्ठा हो जाए जिसे बाद में खाद के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। लकड़ी अथवा बांस या मिट्टी का फर्श समतल करके बनाया जा सकता है। इस तरह किसान संतुलित आहार व रोग प्रबंधन कर अपने लागत को कम करते हुये अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।  मुर्गी की तुलना एक मशीन या फैक्ट्री से की जा सकती है, जो ग्रामीण परिवेश में उपलब्ध जैविक अनुपयोगी पदार्थों को पौष्टिक प्रोटिन (अंडा या मांस) में बदल देती है। देसी मुर्गी घर के आस-पास उपलब्ध चारे एवं कीड़े-मकोड़ों को बड़ी चतुरता एवं चपलता से हासिल करती है। मुर्गियों को नियमित हरा चारा एवं स्थानीय उपलब्ध आहार प्रदान करने से उनकी बढ़त केवल स्वयं द्वारा चरने से ज्यादा तेजी से हो सकती है जिससे ग्रामीण पशुपालक लाभान्वित हो सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान पशुपालन विभाग की तरफ से डॉ. भुरमुदे ने मुर्गी पालकों को पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया एवं योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया।

 

 

 

 

 

 

 

गाँव-गाँव में विकास यात्राएं

मण्डला 13 फरवरी 2023

                5 से 25 फरवरी तक आयोजित हो रही विकास यात्राओं के क्रम में विकास यात्रा का आयोजन ग्राम सालीवाडा, बनिया तारा, सुड़गांव सिंगारपुर, गोरखपुर ,समैया, स्थानों में किया गया जिसमें जनप्रतिनिधि पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते, जिला पंचायत सदस्य शिवपुशाम, जनपद अध्यक्ष, जन अभियान परिषद के सदस्य, समस्त विभाग के अधिकारी ,कर्मचारी उपस्थित रहे।      इसी प्रकार ग्राम पंचायत भटाडुगरिया और रैयत में विकास यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान कलश यात्रा निकाली गई। ग्राम पंचायत पाटन विकासखंड गोगरी बीजाडांडी के पौडीमाल ग्राम पंचायत में विकास यात्रा कार्यक्रम आयोजित हुआ।

 

 

 

 

 

 

 

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

 

मंडला 13 फरवरी 2023

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 14 फरवरी को रात्रि 8 बजे आधेगांव से मंडला के लिए रवाना होंगे तथा रात्रि 11 बजे मंडला पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। 15 फरवरी को श्री कुलस्ते प्रातः 9 बजे मंडला सर्किटहाउस से बकौरी के लिए रवाना होंगे एवं प्रातः 9:45 बजे बकौरी पहुंचकर शक्ति केन्द्रों की बैठक लेंगे। इसके बाद श्री कुलस्ते प्रातः 10:30 बजे बकौरी से पटपरा सिंगारपुर के लिए रवाना होंगे तथा प्रातः 11 बजे पटपरा सिंगरपुर पहुंचकर भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे। तत्पश्चात वे दोपहर 12 बजे पटपरा सिंगारपुर से मेहंदवानी जिला डिंडौरी के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

विशेष सहयोगी दस्ते की शारीरिक परीक्षा बिछिया में 15 को

 

मण्डला 13 फरवरी 2023

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार म.प्र. विशेष सहयोगी दस्ता चयन प्रक्रिया अंतर्गत अभ्यर्थियों से प्राप्त आवेदनों का श्रेणीवार न्यूनतम शैक्षणिक अर्हताओं के प्राप्तांकों के आधार पर शारीरिक परीक्षा के लिए प्रावीण्य सूची द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा 15 फरवरी 2023 को पुलिस लाईन मंडला में होना था जिसे संशोधित कर विकासखंड बिछिया के अभ्यर्थियों के लिए 15 फरवरी को प्रातः 8 बजे से कन्या शाला, तहसील कार्यालय के पास खेल मैदान बिछिया में होगा। इसी प्रकार विकासखंड मवई के अभ्यर्थियों के लिए 16 फरवरी को प्रातः 8 बजे से उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान मवई में होगा।

 

 

 

 

 

 

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत ’’चैनलिंक फेंसिंग’’ परियोजना

विकासखण्ड नारायणगंज के किसान करें आवेदन

 

मण्डला 13 फरवरी 2023

सहायक संचालक उद्यान से प्राप्त जानकारी के अनुसार उद्यानिकी फसलों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग लगाने की योजना के लिए उद्यानिकी किसानों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उद्यानिकी फसलें लगाने वाले किसानों को अपने खेत में लगी फलों एवं सब्जियों की फसल को जंगली जानवरों से बचाने उद्यान विभाग द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान पर ’चैनलिंक फेंसिंग’ के अ.ज.जा. 21 हेक्टेयर व सामान्य 5 हेक्टेयर के लक्ष्य जिले को प्राप्त हुए इस योजना के लिए आवेदन पत्र 13 फरवरी 2023 से https://mpfsts.mp.gov.in पर किये जा सकते हैं।

ऐसे कृषक जो ड्रिप सिंचाई मल्चिंग पद्धति से उद्यानिकी फसलों की खेती कर रहे हैं। फसल को जंगली जानवरों से नुकसान की संभावना हो, ऐसे किसानों को अपने खेत के चारों ओर चैनलिंक फेंसिंग लगाने के लिए 50 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा। इस योजना के लिए जिले के आदर्श विकासखण्ड नारायणगंज के उद्यानिकी किसानों आवेदन कर सकते हैं। योजनान्तर्गत व्यक्तिगत हितग्राही के लिए 0.500 से 2.000 हेक्टेयर क्षेत्र में तथा समूह एवं चक में 4.000 से 10.000 हेक्टेयर क्षेत्र में चैनलिंक फेंसिंग लगाने के लिए क्रमशः 285 से 600 रनिंग मीटर तक, 800 से 1300 रनिंग मीटर पर ही अनुदान दिया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी वि.ख. नारायणगंज व सहायक संचालक उद्यान जिला कार्यालय मण्डला में संपर्क कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

उपार्जन की अंतिम तिथि 25

 

मण्डला 13 फरवरी 2023

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में गत वर्ष 21100 किसानों में गेहूं विक्रय हेतु पंजीयन कराया था। रबी विपणन वर्ष 2023-24 में गेहूं, चना मसूर एवं सरसों के पंजीयन का कार्य जिले के 36 विभिन्न पंजीयन केन्द्रों पर किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 25 विभिन्न सीएससी सेंटरों पर भी पंजीयन का कार्य कराया जा रहा है। शासन द्वारा पंजीयन का कार्य 5 फरवरी 2023 से 25 फरवरी 2023 तक की अवधि नियत की गई है। जिले में अभी तक 800 किसानों ने ही पंजीयन कराये हैं। जिला प्रशासन द्वारा किसानों से समय रहते पंजीयन कराने की अपील की गई है ताकि अन्तिम समय में असुविधा न रहे।

 

Related posts

नेशनल लोक अदालत सम्पन्न

Reva India News

ग्राम भंवरदा की नल जल योजना का किया गया भौतिक सत्यापन एसडीएम के निर्देश पर दल ने किया वेरिफिकेशन  

Reva India News

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब तश्करी पर की गयी कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment