Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

मण्डला 11 जनवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने वीसी के माध्यम से राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने निर्देशित किया कि नामांतरण, सीमांकन तथा बंटवारा के प्रकरणों का आगामी 4 दिवस में निराकरण सुनिश्चित करें। श्रीमति सिंह ने नामांतरण, सीमांकन तथा बंटवारा के प्रकरणों का बडी संख्या में निराकरण करने के निर्देश दिए तथा प्रतिदिन की रिपोर्ट दें। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली का कार्य सभी राजस्व अधिकारी सर्वोच्‍च प्राथमिकता के साथ करेंगे। श्रीमति सिंह ने कहा कि नामांतरण एवं सीमांकन का निराकरण 95 प्रतिशत से कम ना हो। उन्होने सभी एसडीएम से उनके कोर्ट की भी विस्तृत जानकारी ली तथा 15 जनवरी लक्ष्य की पूर्ति करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं संबंधित राजस्व अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना की भी जानकारी ली। उन्होने कहा कि राजस्व शुद्धिकरण पखवाड़े की भी समीक्षा की। उन्होंने तहसीलदारों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन लगभग 5 से 10 लाख रूपए तक की वसूली करना सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी नामांतरण के प्रकरणों का नियमित रूप से निराकरण करें।

Related posts

अनुभूति’ कार्यक्रम से वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण की दिशा में कार्य होंगे – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ’अनुभूति’ कार्यक्रम से पर्यटक दर्शनीय स्थलों की ओर आकर्षित होंगे मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने भूमिपूजन कर ’अनुभूति’ कार्यक्रम को संबोधित किया

Reva India News

सेंट-आरसेटी में महिलाओं को दिया गया 31 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण

Reva India News

खनिज विभाग ने किया दो ट्रेक्टर जप्त

Reva India News

Leave a Comment