Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

15 से 18 वर्ष के बच्चों का वैक्सीनेशन अनिवार्य रूप से कराएँ कलेक्टर हर्षिका सिंह ने की अपील

मण्डला 16 जनवरी 2022

कोविड के बढ़ते प्रकरणों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 15 से 18 वर्ष के आयुवर्ग के सभी बच्चों से वैक्सीनेशन कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीनेशन ही एकमात्र उपाय है। यह वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित है, जिसे हर स्तर पर जांचा और परखा गया है। श्रीमती सिंह ने ऐसे बच्चों के अभिभावकों से भी आग्रह किया है कि वे स्वयं अपनी दोनों डोज लगवाएँ तथा अपने बच्चों का भी टीकाकरण कराते हुए उन्हें कोरोना से बचने के लिए सुरक्षाकवच प्रदान करें।

Related posts

स्वरोजगार प्रशिक्षण हेतु ऑनलाईन आवेदन करें

Reva India News

माहिष्मती घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सफाई  

Reva India News

आरबीएसके ने बदली संजनी की जिंदगी, कटे होंठ और तालु का सफल उपचार

Reva India News

Leave a Comment