Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भीमा नंदा एक वर्ष के लिए जिलाबदर

मण्डला 17 जनवरी 2022

आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलग्न रहने के कारण कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी हर्षिका सिंह द्वारा भीमा नंदा पिता राजाराम नंदा निवासी चुरावनघाट महात्मा गांधी वार्ड मंडला उम्र 30 वर्ष को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला मंडला तथा उसकी सीमा से सम्बद्ध मध्यप्रदेश राज्य के राजस्व जिले जबलपुर, डिंडौरी, बालाघाट एवं सिवनी की सीमाओं से एक वर्ष की कालावधि से बाहर जाने का आदेश दिया गया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। निर्बन्ध आदेश की अवधि में भीमा नंदा जिस-जिस थाना क्षेत्र में निवास अथवा आवागमन करेंगे, अपने आने तथा प्रस्थान करने की सूचना देंगे तथा प्रत्येक दिन दोपहर 12 बजे क्षेत्राधिकार वाले थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

Related posts

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सोमेश मिश्रा ने शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए  

Reva India News

*मंडला पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित-* *गुमशुदा बच्चों की सुरक्षित दस्तयाबी एवं बाल सुरक्षा संबंधी दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

Reva India News

रक्षाबंधन कार्यक्रम सह महिला उद्यमी सम्मेलन 13 अगस्त को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की चुनिंदा 500 से अधिक महिला उद्यमियों से करेंगे संवाद, भूमि-पूजन और लोकार्पण भी होगा

Reva India News

Leave a Comment