Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में मिले 11 कोरोना पॉजीटिव

मण्डला 17 जनवरी 2022

16 जनवरी की शाम 3 बजे से 17 जनवरी की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना के 11 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पाईप फेक्ट्री के पीछे सत्यम कॉलोनी मंडला निवासी 35 एवं 62 वर्षीय पुरूष तथा 16 वर्षीय बालिका, निवास खेरमाई निवासी 57 वर्षीय पुरूष, क्लब महिन्द्रा मोचा बिछिया निवासी 44, 33, 27 एवं 40 वर्षीय पुरूष, केवलारी डिंडौरी निवासी 19 वर्षीय युवक, बिछिया निवासी 24 वर्षीय पुरूष एवं तिलरी मोचा निवासी 32 वर्षीय पुरूष की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।

Related posts

पैरामेडिकल स्टॉफ को दिया गया एनटीईपी प्रशिक्षण

Reva India News

बड़ी खैरी ग्राम पंचायत के जल स्त्रोतों का कार्यपालन यंत्री ने किया निरीक्षण

Reva India News

रक्षित केंद्र में साइबर सुरक्षा जागरूकता माह एवं पुलिस झंडा दिवस के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment