Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनवाड़ी सहायिकाओं की अन्तिम चयन सूची जारी

मण्डला 17 जनवरी 2022

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा निवास, मंडला एवं नारायणगंज विकासखण्ड के लिए सहायिकाओं की अंतिम चयन सूची जारी की गई है। जारी सूची के अनुसार परियोजना निवास अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहगांव के ग्राम भटगांव में नेम बाई, ग्राम भलवारा में श्रीमती श्री ओयाम, परियोजना मंडला अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ीखैरी के ग्राम सिद्धटोला में सावित्री भारतीया, परियोजना नारायणगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत नैझर में कुंती मसराम, ग्राम पंचायत पाठा के ग्राम टाटीघाट में सावित्री यादव एवं ग्राम पंचायत कापा में विमला मरावी का चयन किया गया है।

अधिकृत सूची महिला एवं बाल विकास के जिला तथा संबंधित परियोजना कार्यालय में देखी जा सकती है। जारी अन्तिम चयन के विरूद्ध दावा एवं आपत्ति कार्यालयीन कार्य दिवस में सूची प्रकाशन से 10 दिवस के भीतर प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के पश्चात् प्राप्त आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

Related posts

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराएं – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न  

Reva India News

बिछिया में कोदो-कुटकी उपार्जन केंद्र पर आए किसान का शॉल-श्रीफल से स्वागत कलेक्टर ने किया उपार्जन कार्य का औपचारिक शुभारंभ

Reva India News

प्रधानमंत्री श्री मोदी शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में होंगे वर्चुअली शामिल

Reva India News

Leave a Comment