Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

छात्रों को ऑर्गनिक फॉमिंग के बारे में दी गई जानकारी

मण्डला 18 जनवरी 2022

रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला के वनस्पति शास्त्र विभाग की बॉटनिकल सोसायटी के उद्घाटन समारोह में डी.के. बरसकार उपसंचालक कृषि ने छात्रों को वैज्ञानिक तकनीक ऑर्गनिक फॉमिंग के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि मिट्टी की बनावट उर्वरक क्षमता को बनाये रखते हुए पेस्ट कंट्रोल रोग प्रतिरोधक प्रजाति खरपतवार रोधक पानी का मेनेजमेंट आधुनिक तकनीकि से पर्यावरण की सुरक्षा फसल गुणवत्ता, एफ.बाई.एम. कम्पोस्ट ग्रीन मेनूर बायो फर्टीलाईजर बनाने की तकनीकि के अंतर्गत इंदौर विधि, बैंगलूर विधि, नाडेप टैंक वर्मी कम्पोस्ट मल्चिंग क्रोप रोटेंशन पेस्ट कंट्रॉल बॉट्निकल पेस्टिसाइड, जेनेटिक डायवर्सिटी के साथ-साथ जेनेटिक इंजिनिरिंग के बारे में एम.एससी. वॉटनी तथा बायोटेक्नालॉजी के छात्रों को कृषि व्यवसाय पर आत्मनिर्भर बन आर्थिक लाभ एवं स्वरोजगार प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने वर्तमान नई तकनीकियों की जानकारी देते हुए अपने घर एवं गाँव में ऑर्गनिक कृषि करने के लिये प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.व्ही.के. चौरसिया ने नई तकनीकि का उपयोग कर पूर्वज कृषि उत्पाद कोदों कुटकी, रागी एवं सवां की कृषि करने के लिये कहा। वनस्पतिशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा शर्मा ने छात्रों को अपने परियोजना कार्य में ऑर्गनिक कृषि के उत्पादों पर कार्य करने को कहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ.टी.पी. मिश्रा, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. रमा गुप्ता, बिनिया वेनेट एवं अनुराधा पाण्डेय, एम.एससी.वॉटनी एवं बायोटेक्नालॉली के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। डॉ.बी.एल. झारिया ने आभार प्रदर्शन करते हुए परियोजना कार्य पर विशेष बल दिया।

Related posts

जनपद पंचायत सीईओ बीजाडांडी ने किया जल गंगा संवर्धन के कार्यों का निरीक्षण

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने सदवाहिनी मंदिर में महाआरती की

Reva India News

श्रद्धा वरकडे़ को मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना का मिला लाभ

Reva India News

Leave a Comment