Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दीपेश को मिली दिव्यांग पेंशन की सहायता कलेक्टर ने 24 घंटे के भीतर कराया आदेश

मण्डला 28 जनवरी 2022

6 वर्षीय दिव्यांग दीपेश कुमार हरदहा को कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा आवेदन देने के 24 घण्टे के अंदर ही बहुविकलांग आर्थिक सहायता तथा दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता योजना के तहत पेंशन स्वीकृत की गई है।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मानादेई निवासी विजय हरदहा ने 27 जनवरी को कलेक्टर हर्षिका सिंह को आवेदन देते हुए अपने 6 वर्षीय दिव्यांग बालक दीपेश कुमार हरदहा के लिए विकलांग पेंशन दिलाए जाने की मांग की। कलेक्टर ने तत्काल कार्यवाही करते हुए जनपद पंचायत मंडला से दस्तावेजीकरण की कार्यवाही पूर्ण कराते हुए 24 घंटे के अंदर 28 जनवरी को बहुविकलांग आर्थिक सहायता के तहत 600 रूपए प्रतिमाह पेंशन तथा दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता योजना के तहत 600 रूपए प्रतिमाह पेंशन की स्वीकृति प्रदान की है। दीपेश के पिता विजय हरदहा ने आवेदन के त्वरित निराकरण के लिए जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

प्रदेश की हर गली, हर मोहल्ला हो गया है तिरंगामय – मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश और हमारा प्रदेश प्रगति पथ पर है अग्रसर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा स्कूली बच्चों सहित सभी आयु वर्ग के लोग तिरंगा यात्रा में उत्साह पूर्वक हुए शामिल हर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भोपाल के सुभाष नगर क्षेत्र में हुआ आयोजन  

Reva India News

जैविक खेती प्रायोगिक कार्य के लिए शैक्षणिक भ्रमण

Reva India News

जिले की रैंकिंग को सुधारने प्रतिदिन करें शिकायतों का निराकरण – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment