Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने किया आँगनवाड़ी भवनों का भूमिपूजन*

मण्डला 30 जनवरी 2022

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने जनपद पंचायत निवास के अंतर्गत जंगलिया एवं मोहपानी पंचायत में बनने वाले आंगनवाड़ी भवनों का भूमिपूजन किया। मनरेगा एवं महिला बाल विकास योजना द्वारा पंचायत जंगलिया में 9 लाख और मोहपानी पंचायत में 9.50 लाख रुपए की राशि से आंगनवाड़ी भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही श्री कुलस्ते ने बीजाडांडी विकासखण्ड के ग्राम पौंड़ीमाल में मनरेगा से 10 लाख रूपए की लागत से बनाई गई पुलिया का लोकार्पण भी किया।

 

 

इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से शासन द्वारा कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं। जल-जीवन मिशन के माध्यम से प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से आव्हान किया कि जलकर की राशि समय पर अदा कर योजना के संचालन में अपनी सहभागिता करें। श्री कुलस्ते ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री आवास, संबल योजना, आयुष्मान भारत सहित अन्य योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए हितग्राहियों से पात्रतानुसार लाभ लेने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते ने कहा कि सरकार ’सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र से काम कर रही है। सरकार के इस पवित्र उद्देश्य की पूर्ति के लिए सबका प्रयास भी जरूरी है। ग्राम मोहपानी में आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत निवास के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 18 जुलाई 2023

Reva India News

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का समापन आज

Reva India News

धरती आबा योजना अंतर्गत ज़िला स्तरीय कार्यक्रम सोमवार को

Reva India News

Leave a Comment