Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*ए.सी.ए.बी.सी प्रशिक्षण के लिए साक्षात्कार 7 फरवरी को*

मण्डला 30 जनवरी 2022

राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान मैनेज हैदराबाद द्वारा नोडल प्रशिक्षण केन्द्र सी.जी.डी.आर.ए. उज्जैन में आयोजित होने वाले 45 दिवसीय निःशुल्क रहवासीय एग्री क्लीनिक एण्ड एग्रीबिजनेस सेन्टर (ए.सी.ए.बी.सी) व्यवसायिक प्रशिक्षण के लिए 7 फरवरी 2022 को साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। न्यूनतम 55 प्रतिषत अंकों के साथ कृषि विषय से हायर सेकन्डरी अथवा बी.एस.सी कृषि, वनस्पति विज्ञान, प्राणीविज्ञान, रसायन विज्ञान उत्तीर्ण युवा इस प्रशिक्षण हेतु आवेदन के पात्र हैं। चयनित आवेदक प्रशिक्षण पश्‍चात खाद्य प्रसंस्करण, दुग्ध उत्पादन, एग्री क्लीनिक, कस्टम हायरिंग, पॉली हाउस, पशुपालन, पोल्ट्री एवं अन्य चिन्हित कृषि तथा संबद्ध गतिविधियों हेतु अधिकतम 20 लाख रूपये ऋण एवं 44 प्रतिशत तक अनुदान हेतु पात्र रहेंगे। विस्तृत जानकारी हेतु संस्थान के मोबाईल क्रमांक 8109201387 पर अपना नाम, शिक्षा, आयु एवं ईमेल आई.डी. व्हाट्सऐप करने पर पात्र अभ्यर्थी को समस्त जानकारी प्रेषित की जायेगी। आवेदन की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2022 है।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय ध्वज फहराया  

Reva India News

86 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में मद्य निषेध सप्ताह संपन्न हुआ

Reva India News

Leave a Comment