Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में मद्य निषेध सप्ताह संपन्न हुआ

मण्डला 9 अक्टूबर 2024

शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार हरदहा द्वारा महाविद्यालयीन स्टॉफ व छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति शपथ दिलाई गई। 7 दिवसीय कार्यक्रम में नशामुक्ति पर निबंध लेखन प्रतियोगिता, नशामुक्ति पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता, विद्यार्थियों द्वारा नशे के प्रति अपनों के नाम पाती, विशेषज्ञों द्वारा नशामुक्ति पर व्याख्यान आदि कार्यक्रम आयोजित हुये। कार्यक्रम के अंत में समस्त सहभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान की घोषणा की गई। कार्यक्रम में डॉ. विजय मौर्य, डॉ. घनश्याम प्रसाद झारिया, संदीप चौरसिया, रोहिणी प्रसाद शुक्ला एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Related posts

जनसुनवाई में जीवन लाल को मिला विकलांगता प्रमाण प्रत्र

Reva India News

दीनदयाल रसोई मंडला की शिकायत निराधार, जाँच में भोजन गुणवत्ता मानकों पर खरा

Reva India News

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जन संवाद आयोजित

Reva India News

Leave a Comment