Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रबी विपणन के तहत् किसान पंजीयन के लिए विकासखण्डवार लोक सेवा केन्द्र एवं 4 कॉमन सर्विस सेन्टर निर्धारित

मंडला 3 फरवरी 2022

मध्यप्रदेश शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण भोपाल के निर्देश एवं जिला उपार्जन समिति की बैठक में लिये गए निर्णय के अनुसार कलेक्टर हर्षिका सिंह ने किसान पंजीयन के लिए पंजीयन केन्द्र निर्धारित के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत जिले की 9 विकासखण्डों के लोक सेवा केन्द्र एवं 4 कॉमन सर्विस सेन्टर को रबी विपणन वर्ष 2022-23 में किसान पंजीयन के लिए पंजीयन केन्द्र निर्धारित किये गए हैं जिसके तहत् लोकसेवा केन्द्र मंडला, मोहगांव, घुघरी, बिछिया, मवई, नैनपुर, निवास, नारायणगंज तथा बीजाडांडी एवं कॉमन सर्विस सेंटर बड़ी खैरी, अंजनिया, ककैया तथा हिरदेनगर निर्धारित किए गए हैं।

कलेक्टर ने संबंधित संस्था के संचालक को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रबी विपणन वर्ष 2022-23 में किसान पंजीयन का कार्य नियमानुसार 5 फरवरी 2022 से प्रारंभ करना सुनिश्चित करें।

Related posts

जिले में मिले 11 कोरोना पॉजीटिव

Reva India News

पोषण माह के अंतर्गत बिछिया क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

दिवाली त्यौहार के मद्देनजर कलेक्टर और एसपी ने किया शहर का भ्रमण

Reva India News

Leave a Comment