Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नर्मदा जयंती के अवसर पर रपटाघाट में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम ’निर्झरणी महोत्सव’ अंतर्गत मालिनी अवस्थी देंगी अवधी गायन की प्रस्तुति

मंडला 7 फरवरी 2022

आजादी का अमृत महोत्सव व माँ नर्मदा के प्रति धन्यता के उत्सव के तहत 8 फरवरी नर्मदा जयंती पर मण्डला रपटा घाट में शाम 6:30 बजे से निर्झरणी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जायेगी। इस संबंध में सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड ने बताया कि निर्झरणी महोत्सव का आयोजन संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन व जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है जिसमें पद्यश्री मालिनी अवस्थी द्वारा अवधी गायन की प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। कार्यक्रम में सोनसाय बैगा एवं साथियों द्वारा करमा नृत्य प्रस्तुत करेंगे। बलवीर सिंह डिंडौरी के दल द्वारा रीना एवं सैला नृत्य की प्रस्तुतियाँ दी जाएगी। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार अवनि वर्मा द्वारा भी गायन पर आधारित प्रस्तुति दी जाएगी। राजेन्द्र जांगले के निर्देशन में तैयार की गई फिल्म जीवन रेखा एवं राग ऑफ रिवर नर्मदा का भी इस महोत्सव में प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें गौंड समुदाय में प्रचलित नर्मदा कथा के चित्र प्रदर्शित किए जायेंगे। कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा जनसामान्य से इस कार्यक्रम में उपस्थिति का आग्रह किया गया है।

Related posts

एफएसटी संबंधी प्रशिक्षण आज

Reva India News

सभी नागरिक सुरक्षित सफर के लिए हेलमेट पहनें और सीटबेल्ट बांधें – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते रैली, कार्यशाला, नुक्कड़-नाटक, फ्लेक्स, बैनर, दीवार लेखन के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी जनजन तक पहुंचाएँ सांसद श्री कुलस्ते ने मिशन सुरक्षा जिंदगी अनमोल है कार्यक्रम को संबोधित किया

Reva India News

आत्मा योजनांतर्गत सर्वोत्तम कृषक व कृषक समूह पुरूस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment