Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिलेवासी कोरोना जाँच में सहयोग करें

मंडला 7 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि जिला प्रशासन का स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य अमला कोरोना काल के दौरान जनमानस की सेवा के लिए 24 घंटे कार्य कर रहा है। किसी स्थान विशेष में कोविड संक्रमण की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य तथा अन्य विभाग का मैदानी अमला कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, कोविड सेम्पल सहित अन्य प्रकार की स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीण इनका पर्याप्त एवं सकारात्मक रूप से सहयोग करें। जिला दण्डाधिकारी हर्षिका सिंह ने सख्त निर्देश दिए हैं कि स्वास्थ्य अमले सहित अन्य मैदानी अमले के कोविड जांच सहित अन्य प्रकार के कार्यों में अनावश्यक बाधा डालने एवं सकारात्मक सहयोग नहीं करने पर संबंधितों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ’आनंद उत्सव-2025’ के आयोजन की रूपरेखा हेतु आदेश जारी किए  

Reva India News

कलेक्टर ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ संचालित होगा हस्ताक्षर अभियान

Reva India News

घुटास की रागिनी : भरोसा, सेवा और उम्मीद का दूसरा नाम

Reva India News

Leave a Comment