Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कान्हा नेशनल पार्क में मिला मादा बाघ का शव

कान्हा टाईगर रिजर्व मण्डला के कान्हा परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 106 में दिनांक 08/02/2022 को गश्ती में लगभग 2-3 दिन पुराना मादा बाघ के 8-9 माह के बच्चे का शव देखा गया शव के निरीक्षण में यह पाया गया कि मादा बाघ का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर शरीर से अलग हो गया अन्य सभी अंग मुख्य शरीर में उपस्थित पाए गए। घटना स्थल का निरीक्षण क्षेत्र संचालक कान्हा टायगर रिजर्व एवं उप संचालक कान्हा टायगर रिजर्व के द्वारा किया गया। शव का पोस्टमार्टम एन.टी.सी.ए. की पूर्व गाईडलाईन के अनुसार एन.टी.सी.ए. प्रतिनिधि सुश्री श्रवर्णा गोस्वामी की उपस्थिति में वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. सन्दीप अग्रवाल के द्वारा किया गया। प्रारंभिक तौर पर बाघ की मृत्यु का कारण बड़े बाघ द्वारा हमला से पाया गया आवश्यक सेम्पल फॉरेंसिक जांच हेतु सुरक्षित किए जाकर बाघ के शव को एन.टी.सी.ए. एस.ओ.पी. के अनुसार जलाकर नष्ट किया गया।

Related posts

होली एवं शब्बे-बारात पर्व के मद्देनजर मजिस्ट्रियल ड्यूटी तय

Reva India News

भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन एमपी ऑनलाईन के माध्यम से करें

Reva India News

डिप्टी कलेक्टर श्री जगेत को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

Reva India News

Leave a Comment