Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में मिले 11 नए कोरोना पॉजीटिव केस

मण्डला 8 फरवरी 2022

7 फरवरी की शाम 3 बजे से 8 फरवरी की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना के 11 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम औरई निवासी 35 वर्षीय महिला, ग्राम खर्राझर निवासी 60 वर्षीय महिला, वार्ड 19 टिकरिया निवासी 18 वर्षीय बालक एवं 30 वर्षीय महिला, ग्राम घुघराटोला निवासी 25 वर्षीय पुरूष, ग्राम बीजाडांडी निवासी 52 वर्षीय पुरूष, ग्राम पटपरा माल निवासी 8 वर्षीय बालिका, ग्राम कटहल टोला निवासी 43 वर्षीय महिला, वार्ड नं. 10 नैनपुर निवासी 42 वर्षीय पुरूष, ग्राम निवारी निवासी 37 वर्षीय महिला, ग्राम देल्हा नैनपुर निवासी 30 वर्षीय पुरूष की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।

Related posts

मत्स्य पालन को आय का अतिरिक्त जरिया बनाएं, अधिक से अधिक बायो फ्लॉक स्थापित करें: कलेक्टर श्री धोटे

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

सेकंड डोज के लिए पात्र हुए हितग्राहियों का अधिकाधिक वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने 17 को आयोजित हो रहे महाभियान के संबंध में दिए निर्देश  

Reva India News

Leave a Comment