Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला सहकारी संघ एवं नाबार्ड मण्डला के संयुक्त तत्वावधान में किया गया कार्यशाला का आयोजन

मंडला 9 फरवरी 2022

सहायक आयुक्त सहकारिता से प्राप्त जानकारी के अनुसार ’एक जिला एक उत्पाद’ योजना एवं आत्मनिर्भर भारत योजना में सहकारिता की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार जिला सहकारी संघ एवं नाबार्ड मण्डला के द्वारा कार्यशाला आयोजित किया गया। लगभग 25 लैम्पस व विपणन समितियों के प्रबंधकों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मण्डला के कर्मचारियों को इस कार्यशाला में आमंत्रित किया गया। इस कार्यशाला में प्रमुखतः प्रभारी उपसंचालक कृषि मधु अली, जिला प्रबंधक नाबार्ड, अखिलेश वर्मा, एल.डी.एम. अमित फरारी, उप संचालक उद्यानिकी, ए.एल. शरणागत के साथ-साथ डॉ. कुशरो पशु पालन विभाग एवं महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक उपस्थित रहे।

इस कार्यशाला के माध्यम से सहकारी समितियों (पैक्स एवं विपणन संस्थाओं) को यह सारगर्भित जानकारी प्राप्त हुई कि किस तरह से सहकारी संस्थाएं पी०एम०एफ0एम0ई० योजना के साथ-साथ पैक्स एज ए मल्टी पर्पज सेटर योजना का लाभ सम्मिलित रूप से ले सकते हैं। भारत सरकार की कृषि आधारित संरचना योजना के अन्तर्गत लाभ उठा सकते हैं। निश्चित तौर पर इस कार्यशाला के माध्यम से एक जिला एक उत्पाद योजनान्तर्गत जिले की प्रमुख सहकारी समितियों को क्लस्टर के रूप में विकसित करने के लक्ष्य को मूर्त रूप देने के लिए एक नई दिशा प्राप्त हुई है।

मधु अली डांगी द्वारा भारत सरकार की कृषि आधारित संरचना योजना पर प्रकाश डाला जबकि पी.एम.एफ.एम.ई योजना में शरणागत द्वारा मार्गदर्शन किया गया। डीएम नाबार्ड द्वारा पैक्स एज ए मल्टी पर्पज सेटर के विषय में उद्बोधन दिया गया। एलडीएम अमित केसरी द्वारा पशुपालन एवं मत्स्य केसीसी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से कार्यशाला में सम्मिलित प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। श्री कोरी महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा आभार प्रदर्शन कर कार्यशाला का समापन किया गया।

Related posts

जर्जर सी झोंपड़ी, खूंटी पर टंगी कुछ पोटलियां और झोंपड़ी के बाहर बने छः चूल्हे

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 26 दिसम्बर 2023

Reva India News

*दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में यातायात पुलिस द्वारा प्राथमिक चिकित्सा एवं CPR प्रशिक्षण*

Reva India News

Leave a Comment