Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले की बालिका छात्रावासों में कैरियर कांउसलिंग एवं जीवन कौशल शिक्षा एक दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

मंडला 11 फरवरी 2022

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कस्तूरबा छात्रावासों में परीक्षा और तनाव प्रबंधन पर जिले के सभी कस्तूरबा बालिका छात्रावास आरएमएसए समग्र शिक्षा में प्रोजेक्ट नई उड़ान अंतर्गत परीक्षा तनाव प्रबंधन, केरियर मार्गदर्शन व उमंग किशोर कार्यक्रम पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया। मवई घघरी, मोहगांव, नारायणगंज, बीजाडांडी, बिछिया, विकासखंड में आयोजित कार्यशाला में मुकेश पांडेय ए.पी.सी. ने बालिकाओं को परीक्षा के समय तनाव न लेते हुए समय प्रबंधन व शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रश्नबैंक का अध्ययन करने को कहा। कृति सिंघई जिला पंचायत ने बताया कि अध्ययन का अर्थ केवल परीक्षा पास करना नही अपितु अपने भविष्य की चुनोतियों के लिए खुद को तैयार करना है अतः अध्ययन लक्ष्य केन्द्रित होना चाहिए। जिला केरियर काउन्सलर अखिलेश उपाध्याय ने परीक्षा और जीवन में सफलता के सूत्रों से अवगत कराते हुए केरियर के विभिन्न आयामों पर वन टू वन चर्चा की। केरियर की बात आपके साथ जिला स्तरीय नवाचार के अंर्तगत आयोजित जिलाप्रशासन के उदेश्यों को बताया। शक्ति पटेल ने एमपी एस्पायर व आईसीएस पोर्टल पर लॉगिन होने की प्रक्रिया से अवगत कराया। गायत्री शुक्ला व संजय सिंगौर ने गतिविधियों के माध्यम से परीक्षा व किशोरावस्था में आने वाली समस्याओं व समाधान को समझाया। बालिकाओ से उनकी जिज्ञासाओं को जानकर सहज वातावरण में बात की गई। सम्बंधित छात्रावासों के प्राचार्य, छात्रावास अधीक्षक व शिक्षक भी कार्यशालाओं में उपस्थित रहे।

Related posts

जिले में मिले 3 नए कोरोना पॉजीटिव  

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 25 अप्रैल 2023

Reva India News

मरीजों को उपचार के दौरान जेनरिक दवाईयाँ लिखने के निर्देश जारी

Reva India News

Leave a Comment