Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम

मण्डला 11 फरवरी 2022

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 13 फरवरी 2022 को जिला मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 13 फरवरी को रात्रि 9:30 बजे डिंडौरी से रवाना होकर 11 बजे जेवरा पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 14 फरवरी को 10:30 बजे जेवरा से तिंदनी के लिए रवाना होकर 11 बजे तिंदनी पहुंचकर क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद राज्यमंत्री श्री कुलस्ते 12 बजे तिंदनी से नैझर के लिए प्रस्थान करेंगे एवं 1 बजे नैझर पहुंचकर जल जीवन मिशन ’हर घर नल से जल’ का भूमिपूजन करेंगे। केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 2 बजे नैझर से इमली टोला के लिए रवाना होंगे तथा 2:30 बजे इमली टोला पहुंचकर बॉलीवाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे। वे 3:30 बजे इमली टोला से घुघरी के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 4 बजे घुघरी पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात श्री कुलस्ते सायं 4:30 बजे घुघरी से मंडला के लिए रवाना होकर 5 बजे मंडला पहुचेंगे एवं सर्किटहाउस में विश्राम करेंगे। केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 6 बजे मंडला से कटनी के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

देश और समाज की उन्नति के लिये संतों का अनुसरण जरूरी संत रविदास जयंती समारोह सम्पन्न

Reva India News

जनजातीय गौरव पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर कर रहे सहभागिता

Reva India News

सफलता की कहानी: रामवती खोजी को मिला प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से पक्का मकान

Reva India News

Leave a Comment