Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संत रविदास जयंती समारोह 16 फरवरी को

मण्डला 14 फरवरी 2022

राज्य शासन द्वारा 16 फरवरी 2022 को संत रविदास जयंती समारोह का आयोजन सर्व ग्राम पंचायत स्तर एवं जिला स्तर पर किया जाना है। इस संबंध में अपर कलेक्टर द्वारा आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जारी निर्देश के अनुसार संत रविदास जयंती का कार्यक्रम 16 फरवरी को प्रातः 11 बजे से प्रारम्भ किया जायेगा एवं उपस्थित अनुयायियों को राज्य स्तरीय कार्यक्रम का दोपहर 12 बजे से वेबकास्ट के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जायेगा। आयोजन में संत रविदास की प्रतिमा व चित्र पर माल्यार्पण पश्चात् अनुयायी संतों का स्वागत एवं आयोजन में संत रविदास के भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया जाये। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर आयोजन में संत रविदास की जीवनी पर आधारित उदबोधन कराया जाये।

Related posts

गायत्री पटले ने हाई स्कूल मोचा पर किया टॉप परिवार और गांव में खुशी की लहर

Reva India News

आज वैश्विक आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस होगा आयोजित

Reva India News

कलेक्टर ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण के अन्तर्गत गणना प्रपत्र वितरण एवं प्रविष्टि कार्य का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment