Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*बैगा जनजाति को रोजगार से जोड़ने कलेक्टर मंडला ने बैगा समाज के जनप्रतिनिधि के साथ की संयुक्त बैठक*

*कलेक्टर मंडला द्वारा बैगा समुदाय को रोजगार से जोड़ने हेतु कुकुट् (कड़क नाथ) पालन के महत्व और कम खर्च में होने वाली आमदानी से अवगत कराया तथा चूजे कि सुरक्षा और देखभाल हेतु विशेष प्रशिक्षण कैंप भी लगाने को कहा, वर्तमान में 120 यूनिट हेतु आवेदन प्राप्त हो चुके हैंl 380 यूनिट शेष हैl यह कार्ययोजना फरवरी माह के अंत तक पूर्ण किया जाना हैl इसके उपरांत मधुमक्की पालन, मसरूम की खेती छोटे छोटे यूनिट में प्रारंभ करने को कहाl चर्चा के दौरान बैगा समाज के प्रदेश संरक्षक नंदराम बैगा द्वारा अवगत कराया गया की गाँव में पर्याप्त संसाधन नहीं होते तथा घर खपरेल वाले होते हैंl जिससे चूहे, बिल्ली, कुत्ते, नेवाले से नुकशान का डर रहता हैl चूजों की सुरक्षा हेतु पिंजरे भी प्रदान किये जायेl इस दौरान रंजीत गुप्ता,सहायक परियोजना अधिकारी बैगा विकास अभिकरण बैगा आदिम जनजाति समाज एवं विकास संघ के प्रदेश संरक्षक नंदराम बैगा, प्रदेश संयोजक पचलू सिंह भारतीया, सचिव दिनेश भारतीया, जिला अध्यक्ष कमल भारतीया एवं लामू बैगा ग्राम गदिया आदि उपस्थित रहे*

Related posts

जिले में मिले 26 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

विद्यार्थी अपनी प्रतिभा के माध्यम से देश और समाज का गौरव बढ़ाते हैं – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित किया

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 6 जुलाई 2026

Reva India News

Leave a Comment