Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हिरदेनगर आंगनवाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं को सराहा

मण्डला 18 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने शुक्रवार को हिरदेनगर एवं मधुपुरी परीक्षा केन्द्रों में संचालित परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया। इसी क्रम में उन्होंने हिरदेनगर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सराहना की। उन्होंने कहा कि केन्द्र में बच्चों के लिए मनोरंजन से लेकर उनके पोषण तक की समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने कार्यकर्ता से केंद्र के कुपोषित बच्चों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार तथा मीनू के बारे में भी पूछा। कलेक्टर ने बच्चों से बात करते हुए उनका अक्षरज्ञान परीक्षण भी किया। उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र में जल जीवन मिशन के तहत पानी की उपलब्धता के संबंध में चर्चा भी की।

Related posts

67 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती उइके का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

जरूरी सूचना ग्राम पंचायत हृदयनगर करेगी मचलेश्वर मेले का संचालन 29 फरवरी 2024 को होगी नीलामी

Reva India News

Leave a Comment