Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 22 को लगेंगे शिविर  

मण्डला 20 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार “BAIGA” डेवलपमेंट प्लान के अंतर्गत जिले में निवासरत बैगा परिवारों एवं व्यक्तियों को उनकी पात्रतानुसार शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाना है। जनपद स्तर पर विशेष कैम्प आयोजित कर प्रत्येक पात्र बैगा परिवार एवं व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाएगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार 22 फरवरी को विकासखण्ड मंडला के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरखापा में, विकासखण्ड नारायणगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुकासखुर्द में, विकासखण्ड घुघरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत घोरेघाट में, विकासखण्ड बिछिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत मनोहरपुर में, विकासखण्ड बीजाडांडी के अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुनिया में, विकासखण्ड मवई के अंतर्गत ग्राम पंचायत अमवार में, विकासखण्ड निवास के अंतर्गत ग्राम पंचायत जिलेहटी में, विकासखण्ड नैनपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत घटेरी में, विकासखण्ड मोहगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत खाल्हेगिठौरी में विशेष कैम्प आयोजित किया जाएगा।

Related posts

श्रद्धा वरकडे़ को मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना का मिला लाभ

Reva India News

बटालियन आमानाला में श्रमदान से बना 170 बोरियों का बंधान जल संरक्षण अभियान को मिली नई ताकत समाज कार्य के विद्यार्थियों ने बनाया बोरी बंधान

Reva India News

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धापेंशन योजना का लाभ लें  

Reva India News

Leave a Comment