Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रत्येक पात्र व्यक्ति का आयुष्मान पंजीयन सुनिश्चित करें – हर्षिका सिंह समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

मण्डला 24 फरवरी 2022

आयुष्मान कार्ड पंजीयन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति का आयुष्मान पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। संबंधित विभाग इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए समय सीमा में पूर्ण कराएं। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संपन्न हुई इस बैठक में समस्त एसडीएम सहित संबंधित विभागों के जिला तथा विकासखण्ड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि लोक सेवा केन्द्र, जिला अस्पताल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आयुष्मान पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। संबंधित विभागों का मैदानी अमला हितग्राहियों को चिन्हित कर उन्हें इन केन्द्रों तक मोबीलाईज करें। उन्होंने इस संबंध में मुनादी कराने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि रोजगार सहायकों को बायोमेट्रिक मशीन उपलब्ध कराएं तथा उनके माध्यम से भी आयुष्मान कार्ड का पंजीयन कराएं। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर प्रतिदिन कम से कम 100 पंजीयन करने का लक्ष्य रखते हुए कार्य करें। कोई भी पात्र व्यक्ति पंजीयन से वंचित नहीं रहना चाहिए।

कलेक्टर ने कहा कि पंजीयन के लिए नगरीय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित करें। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व इस कार्य के लिए नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी निभाते हुए सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। समस्त एसडीएम अपने क्षेत्रांतर्गत जनपद पंचायत के सीईओ, बीएमओ, बीईओ, बीआरसी, जेएसओ तथा सीडीपीओ की बैठक आयोजित कर नियमित समीक्षा करें तथा समुचित प्रगति लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने इस संबंध में दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने हाईस्कूल तथा हायरसेकंडरी स्कूल में अध्ययनरत बच्‍चों तथा उनके पालकों के पंजीयन के लिए सहायक आयुक्त, प्राथमिक तथा माध्यमिक स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों तथा उनके पालकों के पंजीयन के लिए जिला परियोजना समन्वयक, आंगनवाड़ी आने वाले बच्चों तथा उनके पालकों के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास तथा पीडीएस हितग्राहियों के पंजीयन के लिए जिला आपूर्ति अधिकारी को जिम्मेदारी प्रदान करते हुए इस संबंध में कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, आशा, एएनएम, पीडीएस सेल्समैन हितग्राहियों को पंजीयन केन्द्र तक मोबीलाईज करेंगे। श्रीमती सिंह ने परियोजना अधिकारी मनरेगा सभी जनपदों से जानकारी प्राप्त कर दैनिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिन ग्रामों में बैगा कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं ऐसे सभी शिविर स्थल में ही आयुष्मान पंजीयन की कार्यवाही पूर्ण करें।

 

पात्र व्यक्ति अपना आयुष्मान कार्ड जरूर बनाएं

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए जिलेवासी आयुष्मान कार्ड जरूर बनाएं। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्ति अपने नजदीकि लोकसेवा केन्द्र, जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र या पंचायत स्तरीय अमले से संपर्क कर आयुष्मान कार्ड बना सकता है। आयुष्मान कार्ड बनवाने वाले हितग्राही को चिन्हित अस्पतालों में 5 लाख तक के इलाज के लिए पात्रता निर्धारित की गई है।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने वनमंडल अधिकारी कार्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया

Reva India News

मंडला में “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्राएं, नर्मदा में नौका तिरंगा यात्रा बनी आकर्षण का केंद्र

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 31 जुलाई 2022

Reva India News

Leave a Comment