Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बहुविकलाँग एवं मानसिक विकलाँग पेंशन के तहत 600 रूपए प्रतिमाह

मंडला 27 फरवरी 2022

बहुविकलांग एवं मानसिक विकलांग पेंशन योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को 600 प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाएगी। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए तथा आवेदक की न्यूनतम आयु 6 वर्ष या अधिक आयु के बहुविकलांग एवं मानसिक रूप से अविकसित विकलांग हो, बहुविकलांग एवं मानसिक रूप से अविकसित विकलांग होने का मेडिकल बोर्ड के प्रमाण पत्र में उल्लेख हो, गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार का होना अनिवार्य नहीं है। बहुविकलांग एवं माकसिक विकलाँग पेंशन योजना के हितलाभ के तहत् 600 रूपए प्रतिमाह की पात्रता होगी। अधिक जानकारी के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लिए जनपद पंचायत एवं शहरी क्षेत्र के लिए नगरपालिका एवं नगर पंचायत में संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 2 मार्च 2024

Reva India News

डॉ. कीर्ति नादुरकर जिला मेडीकल बोर्ड में सेवाएँ देने आदेशित

Reva India News

अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, वाहन जब्त

Reva India News

Leave a Comment