Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंकुर अभियान के तहत् कलेक्टर हर्षिका सिंह ने किया अशोक एवं आम का पौधरोपण

मंडला 1 मार्च 2022

मध्यप्रदेश शासन के पौधारोपण अभियान के तहत 1 मार्च से 5 मार्च तक पूरे प्रदेश में पौधारोपण का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत कलेक्टर परिसर में बने हुए पार्क में जिले की कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने मटका विधि के माध्यम से अशोक एवं आम का वृक्ष का पौधारोपण किया। वृक्षारोपण के उपरांत उन्होंने पर्यावरण विभाग के दूरभाष नंबर 0755-2706666 पर मिसकॉल देकर अपना पंजीयन कराया। इस अवसर पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जनसामान्य, अधिकारी कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं से आव्हान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति अपने घर के आस-पास एक वृक्ष लगाकर प्रकृति को हरा-भरा करने में अपना सहयोग प्रदान करें।

इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर मीना मसराम, सहायक आयुक्त जनजाति कार्यविभाग विजय तेकाम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी के रूप में सहायक आयुक्त जनजाति कार्यविभाग विजय तेकाम ने जिले के समस्त प्राचार्यों से अपील की है कि अभियान के तहत् ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाएं तथा मध्यप्रदेश शासन पर्यावरण विभाग के दूरभाष नंबर पर मिस कॉल करें नंबर 0755-2706666 पर कॉल करें। इस दौरान इको क्लब प्रभारी आर.के. छत्री, दिनेश दुबे, संजय सिंगौर, लोक सिंह पदम आदि उपस्थित रहे।

 

जिले में उत्साहपूर्वक किया गया वृक्षारोपण

 

अंकुर अभियान के तहत 1 मार्च को जिले में उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया गया। सभी शासकीय कार्यालय, भवनों एवं आवास, महाविद्यालय एवं स्कूल परिसर तथा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों द्वारा पौधारोपण किया गया। नगरपालिका परिषद मंडला द्वारा नेहरू उद्यान मंडला में 80 पौधे रौपे गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के ग्राम अलीपुर के हितग्राहियों ने अपने घरों में वृक्षारोपण कर अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। अभियान के तहत 1 से 5 मार्च तक वृहद स्तर पर वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 21 जनवरी 2023

Reva India News

भारत पर्व के अवसर पर देश भक्ति एवं लोकगीत के कार्यक्रम संपन्न हुए जनसंपर्क विभाग की विकास प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रही

Reva India News

जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए ड्यूटी निर्धारित कलेक्टर ने जारी किए आदेश जिला स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 07642-251179

Reva India News

Leave a Comment