Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में मिले 7 नए कोरोना पॉजीटिव केस

मण्डला 1 मार्च 2022

28 फरवरी की शाम 3 बजे से 1 मार्च की शाम 3 बजे तक जिले में कोरोना के 7 संक्रमित मरीज मिले हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोहानी निवासी 37 वर्षीय महिला, आजाद वार्ड छात्रावास मंडला निवासी 16 एवं 18 वर्षीय बालिका, देवगांव निवासी 9 वर्षीय बालक, काता निवासी 47 वर्षीय पुरूष, नैनपुर के वार्ड नंबर-15 निवासी 37 वर्षीय पुरूष तथा स्वामी सीताराम वार्ड मंडला निवासी 48 वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्तियों की सघन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी कोरोना जाँच तत्काल सुनिश्चित करें।

Related posts

10 जून को जिले में 2.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई

Reva India News

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना की बैठक आज

Reva India News

’सफलता की कहानी’ प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से फूलवती बैगा का पक्के मकान में रहने का सपना हुआ साकार

Reva India News

Leave a Comment