Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 3 मार्च को 9 ग्रामों में लगेंगे शिविर

मण्डला 1 मार्च 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार *BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान के अंतर्गत जिले में निवासरत बैगा परिवारों एवं व्यक्तियों को उनकी पात्रतानुसार शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाना है। जनपद स्तर पर विशेष कैम्प आयोजित कर प्रत्येक पात्र बैगा परिवार एवं व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाएगा। 3 मार्च को जिले के 9 बैगा बाहुल्य ग्रामों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार 3 मार्च को विकासखण्ड मंडला के अंतर्गत ग्राम पंचायत इमलीगोहान में, विकासखण्ड नारायणगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत मानेगांव एवं बीजेगाँव में, विकासखण्ड घुघरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत चलनी में, विकासखण्ड बिछिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत चंगरिया में, विकासखण्ड बीजाडांडी के अंतर्गत ग्राम पंचायत विजयपुर में, विकासखण्ड मवई के अंतर्गत ग्राम पंचायत नंदराम में, विकासखण्ड निवास के अंतर्गत ग्राम पंचायत झुरकी में, विकासखण्ड मोहगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदवारा में विशेष कैम्प आयोजित किये जाएंगे।

Related posts

31 तक पूर्ण करें नवीन शास. उचित मूल्य की दुकानों का चिन्हांकन – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने ली ’मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार’ योजना की बैठक

Reva India News

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सोमवार को नेहरू पार्क का निरीक्षण किया

Reva India News

*छपरा वाली मंदिर हिरदेनगर के समीप लायसेंसी शराब दुकान होने से यहां का वातावरण हो रहा प्रभावित*

Reva India News

Leave a Comment