Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

31 तक पूर्ण करें नवीन शास. उचित मूल्य की दुकानों का चिन्हांकन – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने ली ’मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार’ योजना की बैठक

मण्डला 25 अक्टूबर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने ’मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार’ योजना के जिले में क्रियान्वयन से संबंधित बैठक ली। बैठक में सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, अपर कलेक्टर मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे, एसीईओ श्री मरावी, एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहके, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अहिरवार सहित खाद्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना के तहत् दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर तक नवीन शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का चिन्हांकन कार्य पूर्ण करें। इसी प्रकार योजना के तहत् आदिवासी विकासखण्डों में सेक्टर निर्माण, सामग्री वितरण के लिए वाहन व्यवस्था सहित अन्य दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

श्रीमती सिंह ने कहा कि निर्धारित पात्रतानुसार हितग्राहियों का चयन करें तथा सेक्टर अनुसार अभ्यर्थियों से आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन प्राप्त करें। उन्होंने शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों पर विस्तृत चर्चा करते हुए बिन्दुवार निर्देश दिए। कलेक्टर ने सामग्री वितरण हेतु वाहन व्यवस्था से संबंधित जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की बात कही।

Related posts

प्रशिक्षण/क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन मंडला के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में किया गया

Reva India News

14 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर लौटे अपने घर

Reva India News

योजनाओं के माध्यम से हो रहे प्रयासों को परिणाम में बदलें – रामनिवास रावत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment