Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम विकास में जनता की भागीदारी जरूरी – श्री शिवराज सिंह चौहान गौरव दिवस के संबंध में मुख्यमंत्री का संबोधन  

मंडला 3 मार्च 2022

वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम गौरव दिवस मनाए जाने के संबंध में ग्राम पंचायतों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश की आत्मा ग्रामों में बसती है। मध्यप्रदेश अगर शरीर है तो ग्राम उसकी धड़कन है। गांव के विकास में जनता की भागीदारी जरूरी है। गांव को आगे बढ़ाने के लिए सरकार के साथ मिलकर कार्य करें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रत्येक गांव की अपनी एक पहचान होती है जिसे आगे बढ़ाना ग्रामवासियों की जिम्मेदारी है। अपने संबोधन में श्री चौहान ने गौरव दिवस की अवधारणा के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने 15 अप्रैल तक गांव के गौरव दिवस की तिथि निर्धारित करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने आग्रह किया कि गौरव दिवस के तहत 1 से 3 दिवस तक के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। गांव के जो लोग बाहर हैं उन्हें भी आमंत्रित कर ग्राम विकास में उनका सहयोग प्राप्त करें। सामूहिक भ्रमण कर ग्राम विकास की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें तथा शासन की योजनाओं से समन्वय कर अपने गांव को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने ग्राम में संचालित संस्थाओं के लिए जनसहयोग प्राप्त करने का भी आव्हान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामवासी अपने गांव को स्वच्छ बनाने की पहल करें। जन्मदिन, पुण्यतिथि सहित अन्य विशेष अवसरों पर पौधरोपण करें।

जिला एनआईसी कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, एसीईओ एसएस मरावी, परियोजना अधिकारी कपिल तिवारी, विकासखण्ड स्तर से जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा ग्राम पंचायत स्तर से सरपंच तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं के आवंटन हेतु 18 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

Reva India News

अमानक बीज का क्रय-विक्रय, भंडारण एवं परिवहन प्रतिबंधित

Reva India News

Leave a Comment