Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 4 मार्च को 4 ग्रामों में लगेंगे शिविर

मण्डला 3 मार्च 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार “BAIGA” डेवलपमेंट प्लान के अंतर्गत जिले में निवासरत बैगा परिवारों एवं व्यक्तियों को उनकी पात्रतानुसार शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाना है। जनपद स्तर पर विशेष कैम्प आयोजित कर प्रत्येक पात्र बैगा परिवार एवं व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाएगा। 4 मार्च को जिले के 4 बैगा बाहुल्य ग्रामों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार 4 मार्च को विकासखण्ड मंडला के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिनेका में, विकासखण्ड घुघरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवहारा में, विकासखण्ड निवास के अंतर्गत ग्राम पंचायत चौरादादर में, विकासखण्ड मोहगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत चौगान में विशेष कैम्प आयोजित किये जाएंगे।

Related posts

अमानक बीज का क्रय-विक्रय, भंडारण एवं परिवहन प्रतिबंधित  

Reva India News

जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर होगी कौशल प्रतियोगिता

Reva India News

संभागीय जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment