Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अब तक 19911 कृषकों ने कराया पंजीयन

मंडला 4 मार्च 2022

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि रबी उपार्जन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु जिले में कुल 54 पंजीयन केन्द्र स्थापित किये गए हैं। वर्तमान में 4 मार्च 2022 तक 19911 कृषकों द्वारा 30375.40 हेक्टेयर भूमि में बोई गई रबी की फसल जैसे गेहूं, चना, मसूर एवं सरसों का पंजीयन कराया गया है। सभी पंजीयन केन्द्रों पर किसान पंजीयन का कार्य प्रारंभ है, जिन किसानों ने पंजीयन नहीं कराया है वे अपने नजदीकी पंजीयन केन्द्र में जाकर 10 मार्च के पूर्व अपना पंजीयन करायें। जिन किसानों के द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु पंजीयन कराना अनिवार्य है। जिन किसानों को पंजीयन कराना है, वे किसान ऐप, अधिकृत लोक सेवा केन्द्र, कॉमन सर्विस सेन्टर, एमपी ऑनलाईन एवं वर्तमान में सहकारी समिति स्तर के पंजीयन केन्द्रों से पंजीयन करा सकते हैं। सिकमी/बटाईदार कृषक एवं वन पट्टाधारी का पंजीयन केवल शासन द्वारा पंजीकृत सहकारी समिति स्तर के पंजीयन केन्द्र पर ही हो सकेगा।

अतः जिले के समस्त किसान भाईयों से आग्रह है कि अंतिम दिनों के भीड़-भाड़ से बचने के लिए समय से वे आधार कार्ड, समग्र सदस्य आई.डी. एवं खसरा आदि की प्रति के साथ समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय हेतु किसान पंजीयन केन्द्र में उपस्थित होकर अपना पंजीयन कराएं।

Related posts

पक्के मकान का सपना हुआ साकार: प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने बदली जिंदगी

Reva India News

सफलता की कहानी’ टिकरवारा के नागरिकों को मंडला और बम्हनी बंजर तक आवागमन की बेहतर सुविधा मिली  

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीसी के माध्यम से की समाधान ऑनलाईन की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment