Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बायपास निर्माण व एकरेखण परिवर्तन के लिए जनसुनवाई 24 मार्च को

मण्डला 11 मार्च 2022

कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 543 मंडला-नैनपुर-लामता-बालाघाट के उन्नयन कार्य का डीपीआर बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस मार्ग पर सर्वे का कार्य पूर्ण हो गया है एवं यह मार्ग जिन संघन आबादी बाले ग्रामों से गुजर रहा है वहां पर बायपास का निर्माण कार्य एवं ज्यामितीय सुधार हेतु एकरेखण परिवर्तन किया जाना प्रस्तावित है। इस मार्ग पर मण्डला-बम्हनी-चिरईडोंगरी एवं नैनपुर में बायपास निर्माण करना प्रस्तावित किया गया है।

उक्त प्रस्तावित निर्माण कार्य के प्रस्ताव मे जनसुनवाई कर बायपास निर्माण एवं एकरेखण परिवर्तन के लिए आपसी-सहमति बनाई जा सके एवं मार्ग में आ रहे ग्रामों के बाहर से प्रस्तावित बायपास के एकरेखण को अंतिम रूप दिया जा सके, इसके लिए 24 मार्च 2022 को नगर पालिका मिटिंग हॉल बम्हनी बंजर में दोपहर 11 बजे से जनसुनवाई का आयोजन किया गया है।

Related posts

कलेक्टर ने ली पीएमएफएमई की बैठक

Reva India News

*ग्राम पंचायत खलौड़ी में धान खरीदी केंद्र का विधिवत शुभारंभ ।*

Reva India News

मंडला गॉट टैलेंट के लिए रजिस्ट्रेशन हुए शुरू

Reva India News

Leave a Comment