Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

26 एवं 27 को स्वच्छता संबंधी गतिविधियों के लिए कार्यक्रम जारी प्रातः 7:30 से 8:30 बजे तक बैटन रिले, 9 बजे ली जाएगी स्वच्छता शपथ

मण्डला 24 मार्च 2022

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा नगरीय निकायों में 26 मार्च को स्वच्छता संबंधी गतिविधियों के लिए समयबद्ध कार्यक्रम जारी किया गया है।

जारी निर्देश के अनुसार जिले के सभी नगरीय निकायों में 26 मार्च को प्रातः 6 बजे से 7:30 बजे तक वार्ड में साफ-सफाई के कार्य संपादित किए जाएंगे। प्रातः 7:30 बजे से 8:30 बजे तक वार्ड पार्षदों के सहयोग से बैटन रिले आयोजित की जाएगी। प्रातः 8:55 बजे सभी वार्डों में सायरन होगा ताकि वार्ड पार्षद के सहयोग से सभी नागरिक अपने घरों से बाहर निकल कर शपथ ले सकें। प्रातः 9 बजे स्वच्छता शपथ ग्रहण किया जाएगा। बैटन रैली का समापन खेल मैदान पर प्रातः 9:30 से होगा। प्रातः 10 बजे स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं एकत्रित होकर मानव श्रृंखला से स्वच्छ मंडला 2022 लिखेंगे। दोपहर 2 से 4 बजे तक नगरीय क्षेत्रों के सभी जीव्हीपी पॉइंट्स को समाप्त कर सफाई करते हुए उन क्षेत्रों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर निगरानी की जाएगी तथा गंदगी करने वालों पर जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा। स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा पार्क में रंगोली एवं वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता  शाम 4 बजे से 6:30 बजे तक आयोजित होगी। शाम 7 से रात्रि 10 बजे के मध्य नोडल अधिकारियों द्वारा पूरे नगर में सफाई ब्रिगेड से भ्रमण करते हुए सफाई व्यवस्था का आंकलन किया जाएगा।

 

27 को होंगे ये कार्यक्रम

 

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत 27 मार्च को प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक नगर के वृद्धजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों द्वारा पार्क में योगा करते हुए स्वच्छता के लिए जागरूक किया जाएगा। प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक विभिन्न एनजीओ के माध्यम से स्वच्छता सर्वेक्षण एवं साफ-सफाई से संबंधित फीडबैक प्राप्त किया जाएगा। इसी प्रकार प्रातः 11 बजे स दोपहर 2:30 बजे के बीच नगरीय निकायों के व्यापारी संघों द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत ’स्वच्छ मंडला, स्वस्थ मंडला’ का संदेश दिया जाएगा। इसी प्रकार दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में मंडला को स्वच्छ नगर घोषित किए जाने के लिए नगरवासियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

राज्यपाल श्री पटेल के प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

Reva India News

केंद्र प्रायोजित 10 हजार एफपीओ के गठन एवं प्रोत्साहन योजना मवई एवं बीजाडांडी ब्लॉक के किसान उत्पादक संगठन कर रहे सराहनीय कार्य

Reva India News

28 से 30 अक्टूबर तक लोन लिकेंज संबंधित दस्तावेज जमा कराएं  

Reva India News

Leave a Comment