Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उड़ान फाउण्डेशन ने किया लोकार्पण

मण्डला। जबलपुर की अग्रणी समाजसेवी संस्था उड़ान वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा रानी दुर्गावती वनवासी विद्यालय उदयपुर जिला में कम्प्यूटर रूम व 4 टॉयलेट के निर्माण होने पर लोकार्पण किया गया। यह विद्यालय आदिवासी बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करता है तथा यहॉ होस्टल की सुविधा भी है जिसमे सुदूर वनवासी ग्रामो के बच्चे निवास करते है उनको विद्यालय द्वारा नि:शुल्क आवास व भोजन प्रदान किया जाता है। उड़ान वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति गुप्ता ने कहा कि मण्डला जैसे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में शिक्षा को लेकर जितना भी काम किया जाए कम हैं यहॉ पर शिक्षा को लेकर एक बड़ा मिशन चलाने की आवश्यकता है। उन्होंने बच्चों को उपहार भी प्रदान किये। उड़ान वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आगे भी स्कूल में बच्चों के लिए अनेक सुविधाएं दी जाएंगी। उक्त टॉयलेट एवं कप्यूटर कक्ष निर्माण एवं 2 कम्प्यूटर प्रदान करने में मुख्य योगदान 11 वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र श्रेयांश शेखर जैन का रहा। निर्माण कार्य फाउंडेशन के सदस्य अशोक तिवारी व स्कूल के प्रधानाचार्य मदन गोप की देखरेख में किया गया। उद्घाटन के अवसर पर उड़ान वेलफेयर फाउंडेशन के रितेश गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, संजय खत्री, पीयूष गुप्ता, अमी खरे, सुधा गुप्ता, महक, एंजेल आदि उपस्थित रहे।

Related posts

कृषि आदान विक्रेताओं को सियेट भोपाल के डारेक्टर द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण

Reva India News

परियोजना बीजाडाण्डी में मातृ वंदना योजना का कार्यक्रम आयोजित किया गया

Reva India News

जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment