Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

परियोजना बीजाडाण्डी में मातृ वंदना योजना का कार्यक्रम आयोजित किया गया

25 जुलाई मंडला

परियोजना बीजाडाण्डी में मातृ वंदना योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परियोजना अधिकारी श्रीमती मनीषा तिवारी द्वारा उपस्थित गर्भवती और धात्री माताओं का पोषण सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की विस्तार से जानकारी दी। यह योजना गर्भवती और धात्री माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजना से जुड़ने और लाभ प्राप्त करने के बारे में विस्तार से बताया। इस योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को पंजीकरण के लिए अपने नजदीकी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क करने और दस्तावेज संबंधी जानकारी भी दी गई।

Related posts

*एटीएम कार्ड के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का मंडला पुलिस ने किया पर्दाफास*

Reva India News

जिले में अब तक हुई 973.7 मिमी वर्षा

Reva India News

समाज को समर्थ और संपन्न बनाने के लिए महिला साक्षरता जरूरी – हर्षिका सिंह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुए विविध आयोजन

Reva India News

Leave a Comment