Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने की जल अभिषेक अभियान सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा

मण्डला 13 अप्रैल 2022

कलेक्‍टर हर्षिका सिंह ने वीडियो कॉन्‍फ्रेसिंग के माध्‍यम से जल अभिषेक अभियान सहित विभिन्‍न विभागों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संबंधित विभाग को आगामी 2 दिवस में मतदाता सूची के डोर-टू-डोर सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि आगामी 2 दिवस में सीएम हेल्पलाईन के अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण कर कलेक्टर कार्यालय में रिपोर्ट प्रेषित करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि जल अभिषेक अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रतिदिन निकायवार की गई कार्य की जानकारी की सूची तैयार करें। साथ ही अमृत सरोवर पर भी चर्चा की। उन्होंने एसडीएम को निर्देशित किया कि आगामी सप्ताह में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाए जाने की सूची भी तैयार करें। कलेक्टर ने पुलिस अधिकारी को निर्देशित किया कि आगामी समय में आयोजित होने वाले त्यौहारों के मद्देनजर स्थानीय स्तर पर बैठक आयोजित करें।

Related posts

जिले में मिले 2 कोरोना केस

Reva India News

पीसी एण्ड पीएनडीटी एक्ट जिला सलाहकार समिति की बैठक आज

Reva India News

*समाज में स्वास्थ्य एवम पोषण की आवश्यकता पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन*………

Reva India News

Leave a Comment