Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गेहूं विक्रय के लिए 15033 कृषकों ने कराई स्लॉट बुकिंग

मण्डला 25 अप्रैल 2022

रबी विपणन वर्ष 2022-23 के लिए जिले में गेहूं विक्रय के लिए 53 केन्द्र बनाये गए हैं, इन केन्द्रों पर कृषकों द्वारा अपनी उपज का गेहूं विक्रय के लिए 15033 कृषकों द्वारा स्लॉट बुकिंग कराई गई है। इनमें से 2840 कृषकों के द्वारा 120802.49 क्विंटल गेहूं की उपज का विक्रय किया गया। जिला आपूर्ति अधिकारी ने कृषकों से अपील की है कि अपने नजदीकी केन्द्र पर जाकर 30 अप्रैल 2022 तक वेबसाईट http://mpeuparjan.nic.in/WPMS2022/MainPage.aspx पर रबी 2022-23 के किसान स्लॉट बुकिंग के ऑप्शन पर जाकर अपनी गेहूं विक्रय हेतु स्लॉट बुकिंग कराकर विक्रय की तिथि सुनिश्चित कर लें। साथ ही वे उपज विक्रय हेतु साफ-सुथरी एवं एफ.ए.क्यू. मापदण्ड की तैयार कर उपार्जन केन्द्र लेकर आएं, ताकि किसी भी प्रकार के परेशानी से बचा जा सके।

Related posts

वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

लोकतंत्र के महापर्व में लें हिस्सा की अपील

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों पर लापरवाही बरतने पर खण्ड पंचायत अधिकारी निलम्बित

Reva India News

Leave a Comment