Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिछिया, सिझौरा, मोतीनाला एवं मवई की विद्युत संबंधी शिकायत के लिए टोलफ्री नंबर जारी

मण्डला 27 अप्रैल 2022

कार्यपालन अभियंता ने जानकारी दी कि बिछिया, संचा, संधा संभाग के अंतर्गत बिछिया, सिझौरा, मोतीनाला एवं मवई क्षेत्र में मण्डला से बिछिया जाने वाली विद्यमान 33 के.व्ही. लाईन ओवर लोड होने के कारण बार-बार विद्युत आपूर्ति बाधित होती है जिसके निराकरण हेतु बिछिया में 132 के.व्ही. उपकेन्द्र बनाया जा रहा है। बिछिया में 132 के.व्ही. उपकेन्द्र को शीघ्र चालू करने के लिये टावर लाईन के तार खींचने के लिये लाईन परमिट पर दी जाती रही है जिसके कारण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रही है तथा इस क्षेत्र की जनता को परेशानियों का समाना करना पड़ा है।

म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि बिछिया तथा मवई विकासखण्ड की वॉल्टेज व विद्युत समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु 132 के.व्ही उपकेन्द्र बिछिया यथाशीघ्र चालू किया जा सके। आमजन विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु टोल फ्री न. 1912 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार . मण्डला 20 जून 2022

Reva India News

कलेक्टर एसपी ने किया प्रभारी मंत्री का स्वागत

Reva India News

अनुशासित जीवन शैली-पोषक आहार और योग से हृदय को स्वस्थ रखने का करें प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

Leave a Comment