Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

मंडला, 21 सितम्बर 2026

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अंतर्गत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मंडला के सहयोग से प्रायोजित समर्पित संस्था सीएफएल मंडला द्वारा जिले के सभी नौ ब्लॉकों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं आमजन को बैंकिंग सेवाओं तथा विभिन्न वित्तीय योजनाओं से जोड़कर उनका लाभ दिलाना है।

वित्तीय साक्षरता शिविरों में नागरिकों को विशेष रूप से अटल पेंशन योजना की जानकारी दी जा रही है। बताया गया कि 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। शिविरों के माध्यम से पात्र लोगों को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभों की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान लोगों को बैंकिंग सेवाओं के सुरक्षित उपयोग तथा उपलब्ध वित्तीय योजनाओं के संबंध में भी जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे शिविरों में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रतानुसार उनका लाभ उठाएं।

Related posts

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मुर्गाटोला में बोरी बंधान कार्य संपन्न

Reva India News

बाल श्रम एवं बंधक श्रम उन्मूलन के लिए बनाएं प्रभावी कार्ययोजना – श्रेयांश कूमट जिला टॉस्कफोर्स एवं जिला सतर्कता समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

कार्यालय भवन का पुनः नव निर्माण कराने निविदा आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment