Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया ट्राईफेड मेले का शुभारंभ

मण्डला 28 अप्रैल 2022

नगरपालिका परिषद के टाऊनहॉल में ट्राईफेड के मार्गदर्शन में जनजातीय शिल्प मेले का आयोजन किया गया। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने शिल्प मेले को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय शिल्प मेले के आयोजन का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बाजार प्रदान करना है। साथ ही स्थानीय कलाकारों को पहचान दिलाना है। उन्होंने ट्राईफेड के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में शामिल हुए विभिन्न एफपीओ, अशासकीय संगठन को बाजार उपलब्ध कराने एवं उत्पादों के ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहन के लिए मार्गदर्शन दें। श्रीमती सिंह ने कहा कि ग्रामीण उत्पादों को मेले के माध्यम से प्रमोट करके आय अर्जित करने का प्रयास करना भी इस मेले का उद्देश्य है।

ट्राईफेड मेले का आयोजन जनजातीय कार्यविभाग के सौजन्य से हुआ। मेले में ट्राईफेड के वरिष्ठ अधिकारी, अलग-अलग जिलों से आए जनजातीय शिल्पकार, अशासकीय संगठन, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विजय तेकाम, क्षेत्र संयोजक रंजीत गुप्ता एवं संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

13 से शुरू हुई पंचायत निर्वाचन की नाम-निर्देशन प्रक्रिया पहले दिन किसी भी पद के लिए प्राप्त नहीं हुए नाम-निर्देशन फॉर्म

Reva India News

शनिवार के वैक्सीनेशन महाभियान में साप्ताहिक लक्ष्य की पूर्ति करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने सेकंड डोज महाभियान की बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की अन्तिम सूची प्रकाशित

Reva India News

Leave a Comment