Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शकील एक वर्ष के लिए जिलाबदर

मण्डला 29 अप्रैल 2022

आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलग्न रहने के कारण कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी हर्षिका सिंह द्वारा शकील पिता शेख शुभराती निवासी साकिन भैंसवाही थाना नैनपुर उम्र 43 वर्ष को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला मंडला तथा उसकी सीमा से संबद्ध मध्यप्रदेश राज्य के राजस्व जिले जबलपुर, डिंडौरी, बालाघाट एवं सिवनी की सीमाओं से एक वर्ष की कालावधि के लिए बाहर जाने का आदेश दिया गया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। निर्बन्ध आदेश की अवधि में शकील जिस-जिस थाना क्षेत्र में निवास अथवा आवागमन करेंगे, अपने आने तथा प्रस्थान करने की सूचना देंगे तथा प्रत्येक दिन दोपहर 12 बजे क्षेत्राधिकार वाले थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

Related posts

जिले में संचालित गौशालाओं में गोवर्धन पूजा कर गौवंशों को लड्डू प्रासन कराया गया

Reva India News

मोचा में लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत जन्मोत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

योगेश चौरसिया बने श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष,बधाईयों का लगा ताँता

Reva India News

Leave a Comment